अर्थ : ऐसी परम्परा जिसमें एक ही प्रकार की वस्तुएँ, व्यक्ति या जीव एक दूसरे के बाद एक सीध में हों।
उदाहरण :
राशन की दुकान पर लोगों की पंक्ति लगी हुई थी।
लोग पंगत में बैठकर खा रहे हैं।
पर्यायवाची : अली, अवली, आलि, आवलि, आवली, कतार, क़तार, ताँता, ताँती, तांता, तांती, पंगत, पंगती, पांत, पालि, माल, माला, मालिका, लाइन, शृंखला, श्रेणी, सतर, सिलसिला
अर्थ : एक वैदिक छंद।
उदाहरण :
पंक्ति में चालीस वर्ण होते हैं।
अर्थ : एक वर्णवृत्त।
उदाहरण :
पंक्ति के प्रत्येक चरण में एक भगण और अंत में दो गुरु होते हैं।